Vitazyme Syrup uses in Hindi | विटाजाइम सीरप के उपयोग फायदे और नुकसान

Vitazyme Syrup uses in Hindi : जिन व्यक्तियों का पाचन ठीक नहीं रहता और भूख कम लगती है। उनके लिए विटाजाइम सीरप एक बहुत अच्छी दवा है। विटाजाइम सीरप का उपयोग पेट से जुड़े कई रोग जैसे गैस, पेट फूलना, पेट में आयी सूजन, ऐंठन और कब्ज को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा Vitazyme Syrup का उपयोग और भी कई तरह के रोगों को दूर में किया जाता है। इसके बारे में लेख में आगे विस्तार से बताया गया है। यदि विटाजाइम सीरप का उपयोग (Vitazyme Syrup Uses) सही तरह से न किया जाए तो कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले उसके बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। चलिए आज Vitazyme Syrup uses in Hindi के इस लेख में हम विटाजाइम सीरप के उपयोग फायदे और नुकसान के बारे विस्तार से बताते हैं।

ManufacturerEast India Pharmaceutical Works Ltd
Ingredientदालचीनी, विटामिन बी6, फोलिक एसिड और मसालों को मिलाया जाता है।
MRP112-00 (Per Bottle 200 ML)

विटाजाइम सीरप के उपयोग और फायदे (Vitazyme Syrup Uses in Hindi )

विटाजाइम सीरप के उपयोग से कई रोगों में लाभ होता है। इसका सवेन करने से पाचन क्रिया तेज होती है। इस सीरप में फंगल डायस्टेस, इलायची का तेल, कैरावे का तेल और दालचीनी का तेल मिलाया जाता है। फंगल डायस्टेस एक पाचन एंजाइम होता है जो कार्बोहाइड्रेट, वसा, स्टार्च और प्रोटीन को पाचने में सहायता करता है। क्रोनिक रोग और अपच की वजह से भूख का न लगना इत्यादि में फंगल डायस्टेस को पाचन में मदद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इलायची के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। जो भूख को उत्तेजित ( भूख बढ़ता है) करते है और अपच की समस्या से राहत दिलाते हैं। दालचीनी के तेल में एंटीफ्लैटुलेंट और एंटी–इंफ्लेमेटरी एजेंट मौजूद होते हैं। जो पेट दर्द और पेट में होने वाली ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। चलिये Vitazyme Syrup uses in Hindi के इस लेख में विटाजाइम सीरप के फायदों के बारे में जानते हैं।

विटाजाइम सीरप के फायदे (Vitazyme Syrup Benefits in Hindi )

विटाजाइम सीरप का उपयोग (Vitazyme Syrup Uses) कई बीमारिओं को दूर करने के लिए किया जाता है। जो निम्न प्रकार हैं–

मुख्य लाभ (Main benefits)

  • अपच
  • भूख न लगना

अन्य लाभ (Other benefits)

  • पेट की सूजन को ठीक करने में।
  • गैस और कब्ज को दूर करने में। (जानिये – कब्ज का इलाज)
  • पेट में होने वाली ऐंठन को दूर करने में।
  • पेट फूलना।
  • आंतें में होने वाली ऐंठन को दूर करने में।
  • हृदय विकार को दूर करने में।
  • त्वचा के संक्रमण को दूर करनें में।
  • मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं कम करने में।

और पढ़ें– बवासीर को बिना ऑपरेशन के ठीक करने की दस सर्वश्रेष्‍ठ दवायें

विटाजाइम सीरप की खुराक (Vitazyme Syrup Dosage in Hindi)

Vitazyme Syrup का उपयोग कई रोगों को ठीक करने मे किया जाता है इसलिए विटाजाइम सीरप की खुराक मात्रा और सेवन विधि अलग–अलग हो सकती है। इसका उपयोग डॉक्टर के परामर्श के बाद ही कर करना चाहिए। विटाजाइम सीरप का सवेन करने से पहले एक्सपाइरी डेट जरूर देख लेनी चाहिए। चलिये Vitazyme Syrup uses in Hindi के इस लेख में जानते हैं कि इसकी खुराक कितनी मात्रा में डॉक्टर अपने मरीज को लेने के लिये कहता है।

  • डॉक्टर विभिन्न प्रकार के रोगों में इसको एक से दो चम्मच सुबह और शाम खाना खाने के बाद लेने की सलाह अपने मरीजों को देता है।

विटाजाइम सीरप को स्टोर करने का तरीका (How to store Vitazyme Syrup)

विटाजाइम सीरप को 30 डिग्री सेल्सियस से कम ताप पर स्टोर करना चाहिए। इसे धूप से बचाकर रखना चाहिए। चलिये आगे Vitazyme Syrup uses in Hindi के इस लेख में जानते हैं कि इसके साइड इफेक्ट्स क्या–क्या हैं।

विटाजाइम सीरप से होने वाले साइड इफेक्ट्स (Vitazyme Syrup Side Effects in Hindi )

विटाजाइम सीरप का उपयोग करने से कभी–कभी नुकसान भी हो सकता है। इसके उपयोग करने से होने वाले साइड इफेक्ट खुद ही समाप्त हो जाते हैं यदि साइड इफेक्ट खुद समाप्त न हो तो डॉक्टर से परामर्श लें लेना चाहिए। विटाजाइम से होने वाले साइड इफेक्ट निम्न हैं–

  • पेट दर्द होना।
  • दस्त की समस्या होना।
  • खट्टी डकार आना।
  • उल्टी आना।

निष्कर्ष (Cunclusion)

एन्जाइम सीरप Vitazyme Syrup uses in Hindi के इस लेख में विस्तृत रूप से विटाजाइम सीरप के उपयोग फायदे और नुकसान के बारे में से बताया गया है। विटाजाइम सीरप का उपयोग मुख्य रूप से भूख न लगने की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। विटाजाइम सीरप का सेवन डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए। यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के लिए लिखा गया है।

लोगों द्वारा पूछें जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर (Questions asked by people and their answers)

क्या गर्भावती महिलाओं को विटाजाइम सीरप का सेवन करना चाहिए

गर्भावती महिलाओं को विटाजाइम सीरप का सेवन डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए।

क्या ड्राइविंग करने वाले व्यक्तियों के लिए विटाजाइम सीरप का सेवन करना सुरक्षित है

ड्राइविंग करने वाले व्यक्तियों को विटाजाइम सीरप का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योकि इस दवा सेवन करने से चक्कर और अधिक नीदं आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

क्या स्तनपान करने वाली महिलाएं विटाजाइम सीरप का सेवन कर सकती हैं

स्तनपान कराने वाली महिलाएं विटाजाइम सीरप का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही कर सकतीं है।

ये भी पढ़ें –

हेपेटोग्लोबिन सीरप के उपयोग फायदे 

पाइलेक्स टैबलेट के फायदे

एक किलो चुकंदर खाने से कितना खून बढ़ता है

बवासीर को जड़ से समाप्त करने की सर्वोत्तम दवा

Leave a Comment