Renatus Nova Benefits in Hindi | रेनाटस नोवा के फायदे और साइड इफेक्‍ट

Renatus Nova Benefits in Hindi : वर्तमान समय में दैनिक आहार के सेवन से हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसके कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है रेनाटस नोवा शरीर में पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति को करने का एक अच्छा व बेहतरीन कैप्सूल है यह हर्बल साम्रगी के मिश्रण से Renatus Wellness Pvt Ltd कम्पनी द्वारा तैयार किया जाता है। चलिये आगे Renatus Nova Benefits in Hindi के लेख में विस्तार रेनाटस नोवा के उपयोग, फायदे एवं नुकसान के बारे में जानते हैं।

रेनाटस नोवा क्या है | What is Renatus Nova in Hindi

रेनाटस नोवा एक हर्बल कैप्सूल है। यह रेनाटस वेलनैस प्रा० लि० द्वारा प्राकृतिक अवयवों के मिश्रण से बनाया गया है। रेनाटस नोवा कैप्सूल शरीर में विटामिन और खनिजों की पूर्ति करने में सहायता करता है। इसके अलावा यह दिमाग को भी तेज करता है और कई मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। (Renatus Nova Uses in Hindi) रेनाटस नोवा कैप्सूल 600 से अधिक बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। जैसे खसरा, गठिया, मधुमेह, अस्थमा, फाइलेरिया आदि।

Salt Composition Sambucus Nigra, Chlorophytum
Borivilianum, Vaccinium Myrtillus, Withania Somnifere, Ginkgo Biloba, Rubia Cordifolia, Asparagus Racemosus, Tribulus Terrestris, Sigru, Mangosteen, Eleutherococcus Senticosus.
Manufacturer Renatus Wellness Pvt Ltd
M.R.P. 1794.00 Rs. (120 Capsule 1 Bottle)

रेनाटस नोवा की सामग्री | Renatus Nova Ingredients in Hindi

रेनाटस कैप्सूल कई सारे तत्वों के मिश्रण से बनाया जाता है जो निम्नलिखित है।

  • एल्डरबेरी (Sambucus nigra)
  • सफेद मूसली (Chlorophytum borivilianum)
  • बिलबेरी (Vaccinium myrtillus)
  • अश्वगंधा (Withania somnifere)
  • जिन्कगो बिलोबा (Ginkgo biloba)
  • मंजिष्ठा (Rubia Cordifolia)
  • शतावरी (Asparagus racemosus)
  • गोक्षुरा (Tribulus Terrestris)
  • सिरगु (Sigru)
  • मेंगोंस्टीन (Mangosteen)
  • साइबेरियाई जिनसेंग (Eleutherococcus senticosus)

और पढ़ें– खूनी और बादी बवासीर को जड़ से समाप्त करने की दस सर्वश्रेष्ठ दवायें

एल्डरबेरी (Sambucus Nigra) – एल्डरबेरी वायरस के संक्रमण से मुक्ति दिलाने में सहायता करता है और वायरस संक्रमण से हमारी रक्षा करता है।

सफेद मूसली (Chlorophytum Borivilianum) – यह शरीर का मोटापा या ओबेसिटी को कम करती है। इसके अलावा यह बवासीर, शरीर में खून की कमी, और सांस के रोग (अस्थमा) के लिये भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

बिलबेरी (Vaccinium Myrtillus) – बिलबेरी एक औषधीय पौधा है जो देखने में ब्लूबेरी के फल जैसा लगता है। इसका उपयोग आंखों की परेशानी, ह्रदय रोग में सीने के दर्द से राहत पाने और मसूड़ों में होने वाली सूजन के इलाज में किया जाता है।

अश्वगंधा (Withania Somnifere) – यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को बढ़ाने में मदद करता है, और यादाशत को तेज करता है।

जिन्कगो बिलोबा (Ginkgo Biloba) – जिन्कगो बिलोबा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। जिसका प्रयोग कई सारी बीमारियों में हर्बल उपचार के रूप में होता है।

मंजिष्ठा (Rubia Cordifolia) – मंजिष्ठा का उपयोग मुख्य रूप से रक्त को डिटॉक्सीफाई करने के लिये किया जाता है। इसके अलावा मंजिष्ठा का उपयोग त्वचा के रंग में सुधार के लिये भी किया जाता है।

शतावरी (Asparagus Racemosus) – शतावरी एक जड़ी बूटि है। जिसका उपयोग कई सारी बीमारियों को ठीक करने के लिये किया जाता है जैसे नींद न आना, मानसिक तनाव, सर्दी जुकाम, गला बैठ जाना, सूखी खांसी आदि।

गोक्षुरा (Tribulus Terrestris) – गोक्षुरा स्वाद में मीठा तथा छूने में ठण्डा होता है इसमें बल्या पाया जाता है जो शरीर को शक्ति प्रदान करने के लिये कारागर होता है। इसके अलावा यह गुर्दे की पथरी जैसी बीमारी से बचाव करने में भी मदद करता है।

पुनर्नवा (Boerhaavia Diffuse) – आयुर्वेद में पुनर्नवा को एक प्रभावी रयायन माना जाता है। यह शरीर का वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंखों और पाचन सम्बंधी रोग को ठीक करने के लिये भी काफी अच्छा माना जाता है।

सिगरू (Moringa Oleifera Lam) – सिगरू पोषण से भरपूर होता है, इसलिये इसे Miracle Tree के रूप में भी जानते हैं। इसका उपयोग कई सारे रोग जैसे मधुमेह, अस्थमा, ह्रदय की समस्यायें, सर्दी खांसी, जोड़ो का दर्द, एनीमिया आदि के इलाज में किया जाता है।

मेंगोंस्टीन (Mangosteen) – मेंगोंस्टीन का प्रयोग अधिकतर वजन को कम करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये किया जाता है। यह थाईलैंड का राष्ट्रीय फल है। इसके अलावा यह महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों को भी खतम करता है।

साइबेरियाई जिनसेंग (Eleutherococcus Senticosus) – यह मस्तिष्क को शांत रखता है और यादाश्त को अच्छा करने में मदद करता है।

और पढ़ें– ए टू जेड गोल्ड कैप्‍सूल के फायदे और नुकसान

रेनाटस नोवा के उपयोग | Renatus Nova Uses in Hindi

रेनाटस नोवा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से से बनाया गया एक हर्बल कैप्सूल है। जिसका उपयोग मुख्य रूप से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिये किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग अन्य रोगों में भी किया जाता हैं। आइये आगे Renatus Nova Benefits in Hindi के इस लेख में इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

रेनाटस नोवा के फायदे |Renatus Nova Benefits in Hindi

रेनाटस नोवा कैप्सूल के फायदे निम्नानुसार हैं-

  • यह त्वचा की झुर्रियों को सही करने के साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का कार्य करता है।
  • यह मधुमेह रोग और उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित रखता है।
  • यह हड्डियों को मजबूत करता है।
  • इसके प्रयोग करने से शरीर के पी0एच मान का संतुलन सही रहता है।
  • यह अस्थमा में सांस लेने की समस्या से भी राहत दिलाता है।
  • यह गठिया, अपच, बुखार आदि रोगों से निजात दिलाता है।
  • रेनाटस नोवा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को बढ़ाता है।
  • यह सर्दी, खांसी से भी राहत दिलाता है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभप्रद होता है।
  • रेनाटस नोवा रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्वस्थ बनायें रखने में सहायता करता है।
  • इसके अलावा रेनाटस नोवा यदाशत को भी बेहतर बनाता है।

इसके फायदाें के बारें में जानने के बाद आगे इस Renatus Nova Benefits in Hindi के लेख में जानते हैं कि इसको कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

रेनाटस नोवा का इस्तेमाल कैसे करें |Renatus Nova Uses in Hindi

सभी व्यक्तियों की शारीरिक संरचना और स्‍वास्‍थ्य की स्‍थिति अलग- अलग होती है इसलिये रेनाटस नोवा कैप्सूल का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्यक ले लेनी चाहिए। (Renatus Nova Uses in Hindi) डॉक्‍टर मरीज के स्‍वास्‍थ्‍य की स्‍थिति को ध्यान में रखते हुये इसका डोज (खुराक) तय करते हैं ताकि जल्‍दी से लाभ हो। वैसे इस कैप्‍सूल को डॉक्‍टर के पर्चे के बिना भी लिया जा सकता है‚ जिसे निम्‍न प्रकार से सेवन कर सकते हैं–

  • रेनाटस नोवा को भोजन करने के बाद 1 कैप्सूल सुबह और 1 कैप्सूल शाम को लेना चाहिए
  • इसका प्रयोग करने के बाद कम से कम 1 घण्टे तक कुछ नहीं खाना चाहिए।
  • रेनाटस नोवा कैप्सूल का प्रयोग कम उम्र वाले लोगो को नहीं करना चाहिए।

इसको इस्तेमाल करने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं तो चलिये Renatus Nova Benefits in Hindi के इस लेख में आगे जानते हैं कि इसको प्रयोग करने के बाद शरीर पर क्या दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

और पढ़ें– बीकासूल कैप्सूल के फायदे और नुकसान

रेनाटस नोवा साइड इफेक्‍ट | Renatus Nova Side effects in Hindi

रेनाटस नोवा एक हर्बल कैप्‍सूल जिसके कारण इसके कोई खास साइड इफेक्‍ ट नहीं देखे गये हैं। परन्तु कई सारे लोगों में इसके कुछ सामान्‍य साइड इफेक्ट देखे गये हैं। इसलिये यदि आप रेनाटस नोवा कैप्सूल का उपयोग करते हैं तो आपको उसके कुछ सामान्‍य साइड इफेक्ट नजर आ सकते हैं।

  • रेनाटस नोवा के अधिक प्रयोग से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है।
  • इसके प्रयोग से आपका पेट खराब हो सकता है।
  • रेनाटस नोवा के इस्तेमाल से स्किन पर जलन की समस्या भी हो सकती है।
  • रेनाटस नोवा के प्रयोग से लगातार मल त्याग की परेशानी हो सकती है।
  • रेनाटस नोवा के इस्तेमाल से उल्टी होने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

रेनाटस नोवा कैसे कार्य करता है | How does Renatus Nova Work

जब आप इसका प्रयोग करते हैं, तो यह आपके शरीर में विटामिन्‍स‚ मिनरल्‍स और प्रोटीन की पूर्ति करता है। जिससे आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसका प्रयोग स्त्री व पुरूष दोनों कर सकते हैं। यह सभी उम्र के व्यक्तियों के लिये लाभदायक होता है।

रेनाटस नोवा से जुड़ी सावधानियां | Renatus Nova Precautions in Hindi

  • गर्भवती स्त्रियों को Renatus Nova Capsule का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य परामर्श करनी चाहिए।
  • 18 वर्ष से कम उम्र के लोगो को रेनाटस नोवा कैप्सूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • यदि कैप्सूल का सेवन करने के बाद शरीर पर किसी प्रकार के साइड इफेक्ट नजर आते हैं तो आपको रेनाटस नोवा कैप्सूल का सेवन बन्द कर देना चाहिए, और अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
  • अगर आप किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं जैसे- लीवर, किडनी, ह्रदय रोग आदि। तो आपको रेनाटस नोवा कैप्सूल का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज इस “Renatus Nova Benefits in Hindi” के लेख के माध्यम से हमने जाना कि Renatus Nova एक आयुर्वेदिक कैप्सूल है जो हर्बल अवयवों से तैयार किया जाता है इसका उपयोग खासतौर से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिये किया जाता है। यदि आप रेनाटस नोवा कैप्सूल का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श करें।

और पढ़ें– पुरानी से पुरानी बवासीर को ठीक करने की आयुर्वेदिक दवा

Frequently Asked Questions (FAQs)

रेनाटस नोवा क्या है

रेनाटस नोवा एक आयुर्वेदिक कैप्सूल है जो हर्बल साम्रगी के मिश्रण से तैयार किया जाता है जिसका उपयोग मुख्य रूप से शरीर में पोषण की कमी को पूरा करने के लिये किया जाता है।

रेनाटस नोवा की डब्बी में कितने कैप्सूल निकलते हैं।

रेनाटस नोवा की डब्बी में 120 कैप्सूल निकलते हैं।

रेनाटस नोवा कैप्सूल किन तत्वों से मिलकर बनाया जाता है।

यह प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बनाया जाता है जैसे- माका रूट, एल्डरबेरी, ब्लेक करेंट, रास्पबेरी, सिरगु, मेंगोंस्टीन, साइबेरियाई जिनसेंग, खट्टी चेरी, गानोडेरमा लूसीडर्मा आदि।

ये भी पढ़ें–

एरिस्‍टोजाइम सीरप के उपयोग फायदे और नुकसान

न्यूरोबियान फोर्ट इन्जेक्शन के फायदे और नुकसान

अर्जुनारिष्ट के फायदे और नुकसान

खूनी बवासीर की सर्वोत्तम दवा

Leave a Comment