अर्जुनारिष्ट के उपयोग, फायदे और नुकसान | Arjunarishta Syrup Uses in Hindi

Arjunarishta Syrup Uses in Hindi : अर्जुनारिष्ट एक आयुर्वेदिक सीरप है इसे आसव भी कहा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है इसके अलावा Arjunarishta Syrup के उपयोग से और भी कई रोगों में फायदा मिलता है। इस सीरप का सेवन करने से पहले लोगों को इसके उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। आज के इस लेख में हम अर्जुनारिष्ट के उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Table of Contents

ManufacturerBaidyanath
IngredientsArjuna, Munakka, Dhataki, Jaggery
M.R.P.158-00 Rs (450 ML Per Bottle)

अर्जुनारिष्ट को बनाने में उपयोग की जाने वाली औषधियां (Arjunarishta Syrup Ingredients in Hindi)

अर्जुन (ARJUNA) : अर्जुन का वानपस्तिक नाम Terminalia Arjuna है। इसका उपयोग आयुर्वेद में सदियों से होता चला आ रहा है। अर्जुन के पेड़ की छाल का उपयोग औषधि रूप में हृदय से जुड़े रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है इसके अलावा अर्जुन की छाल के प्रयोग से सूजन, दर्द और बुखार में भी लाभ होता है।

मुनक्का (MUNAKKA) : मुनक्का में कैलोरी और पोटैशियम प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। पोटैशियम उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट को भी बढ़ाता है।

धातकी (DHATAKI) : धातकी का वानस्पतिक नाम Woodfordia Fruticosa है इसका उपयोग औषधि के रूप में होता है। इसके फूल, पत्ते, जड़, छाल और तने का उपयोग रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

गुड़ (JAGGERY) : गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और सोडियम इत्यादि। ये पोषक तत्व हृदय की कार्य प्रणाली को रेगुलेट करने में मदद करते हैं।

और पढ़ें– बवासीर की टॉपटेन आयुर्वेदिक दवायें

अर्जुनारिष्ट के उपयोग और फायदे (Arjunarishta Syrup Uses in Hindi)

अर्जुनारिष्ट एक आयुर्वेक सीरप है इसके उपयोग से दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में मदद मिलती है।

अर्जुनारिष्ट सीरप से होने वाले फायदे (Arjunarishta Syrup Benefits in Hindi)

अर्जुनारिष्ट को आयुर्वेदिक जड़ी–बूटियों से मिला कर बनाया जाता है इसके उपयोग से होने वाले फायदे निम्न हैं-

अर्जुनारिष्ट सीरप से दिल की बीमारियों में लाभ (Arjunarishta Syrup Benefits in heart diseases in Hindi)

अर्जुनारिष्ट सीरप से दिल के रोगों में लाभ होता है दिल के रोग जैसे दिल का दौरा, एनजाइना, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर इत्यादि। इस सीरप को आयुर्विदिक जड़ी–बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है इसमें मौजूद अर्जुन (Arjuna) और गुड़ (Jaggery) के कारण दिल के रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है।

अर्जुनारिष्ट सीरप के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभ (Arjunarishta Syrup Benefits in High Blood Pressure in Hindi)

अर्जुनारिष्ट एक आसव है इसके सेवन से कई रोगों में लाभ होता है इस सीरप में उपस्थित मुनक्का हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी को ठीक करने में मदद करता है।

अर्जुनारिष्ट सीरप से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लाभ (Arjunarishta Syrup Benefits in High Cholesterol in Hindi)

अर्जुनारिष्ट सीरप को अर्जुन, गुण, मुनक्का और धातकी जैसी जड़ी–बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है ये औषधियां हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को ठीक करने में मदद करती हैं।

और पढ़ें– एलोवेरा के उपयोग, फायदे और नुकसान

अर्जुनारिष्ट सीरप सेवन विधि (Arjunarishta Syrup Dosage in Hindi)

अर्जुनारिष्ट सीरप का सेवन करने से दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं ठीक होती है। अर्जुनारिष्ट सीरप की सेवन विधि रोगी की बीमारी, आयु, लिंग, वजन और पुराना चिकित्सा इतिहास को देख कर र्निधारित की जाती है। इसलिए इस दवा का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

  • हृदय रोग को ठीक करने के लिए 30ML अर्जुनारिष्ट सीरप का सेवन गुनगुने पानी के साथ सुबह शाम करना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए 30ML सीरप को दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ खाना खाने से पहले या बाद में पीना चाहिए।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के लिए 30 ML सीरप को गुनगुने पानी के साथ भोजन करने के बाद या पहले सुबह शाम लेने चाहिए।

अर्जुनारिष्ट सीरप से होने वाले साइड इफेक्ट (Arjunarishta Syrup Side Effects in Hindi)

अर्जुनारिष्ट सीरप को आयुर्वेदिक जड़ी–बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है अभी तक अर्जुनारिष्ट सीरप का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। यदि आप को इस सीरप का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट हो रहा है तो तुरन्त इस दवा का सेवन करना बन्द कर देना चाहिए और दोबारा अर्जुनारिष्ट सीरप को पीने से पहले डॉक्टर सलाह जरूर लेनी चाहिए।

और पढ़ें– आंवला के उपयोग, फायदे और नुकसान 

अर्जुनारिष्ट सीरप से जुड़ी कुछ सावधारियां (Drakshasava Syrup Precautions in Hindi)

  • अर्जुनारिष्ट सीरप का सेवन करने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर देख लेनी चाहिए।
  • डॉक्टर द्वारा र्निधारित की गयी खुराक का सेवन करना चाहिए।
  • अर्जुनारिष्ट सीरप को अन्य दवाओं के साथ लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • इस दवा को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
  • यदि अर्जुनारिष्ट सीरप को लेने से आपको कोई साइड हो रहा है तो तुरन्त इस दवा का सेवन करना बन्द कर देना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

अर्जुनारिष्ट सीरप को पीने से दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों में लाभ होता है। यह एक आयुर्वेदिक सीरप है इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं इसका सेवन चित्किसक के अनुसार करना चाहिए ताकि व्यक्ति को उसके रोग के अनुसार दवा की सही मात्रा और उचित समस ज्ञात हो सकते।

और पढ़ें– खूनी और बादी बवासीर के मस्सों को सुखाने की दस सर्वश्रेष्ठ दवायें

Frequently Asked Questions (FAQs)

अर्जुनारिष्ट सीरप पीने से क्या फायदा होता है?

अर्जुनारिष्ट सीरप का सेवन करने से दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोग ठीक होते हैं।

अर्जुनारिष्ट सीरप का उपयोग कैसे करें?

अर्जुनारिष्ट सीरप की 30ML मात्रा को भोजन करने से पहले या बाद में गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।

क्या अर्जुनारिष्ट सीरप कोलेस्ट्रॉल को कम करता है?

जी हां, अर्जुनारिष्ट सीरप को पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या अर्जुनारिष्ट सीरप को पीना सुरक्षित है?

अर्जुनारिष्ट सीरप को आयुर्वेदिक जड़ी–बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट नही हैं। इस सीरप का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें–

बीकासूल कैप्सूल के उपयोग, फायदे और नुकसान

लिव 52 सीरप के उपयोग, फायदे और नुकसान

अनवांटेड 72 टेबलेट के उपयोग से फायदे एवं नुकसान

बवासीर को ठीक करने की सर्वोत्तम दवा

Leave a Comment