ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट के उपयोग, फायदे और नुकसान | Oflox OZ Tablet uses in Hindi

Oflox OZ Tablet uses in Hindi : ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट डाक्टर के पर्चे द्वारा दी जाने वाली दवा है इस दवा को दो एंटीबायोटिक दवाओं से मिलाकर बनाया गया है। ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट का उपयोग दस्त, कान में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करने में, जिआर्डिएसिस, ट्राइकोमोनिएसिस इत्यादि रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है इसके अलावा और भी कई रोगों में ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट के उपयोग से लाभ होता है जिनके बारे में लेख में आगे विस्तार से बताया गया है। यदि ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट का सेवन सही तरह से न किया जाये तो कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते है। किसी भी दवा का सेवन करने से पहले उसके उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज के इस लेख में हम Oflox OZ tablet के उपयोग फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानेगें।

Manufacturer Cipla Limited
Salt Composition Ofloxacin (200mg) + Ornidazole (500mg)
MRP 180-00 रुपये (10 tablets in 1 strip)

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट टेबलेट के उपयोग (Oflox OZ Tablet uses in Hindi)

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का उपयोग मुख्य रूप से बैक्टीरियल और परजीवी इन्फेक्शन को दूर करने में किया जाता है। ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट को ओफ्लॉक्सासिन और ओर्नीडाजोल से मिलाकर बनाया जाता है। यह दवा संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया और परजीवियों को खत्म करती है और बढ़ने से भी रोकती हैं। इस दवा का सेवन करने से आप जल्द ही अच्छा महसूस करने लगते हैं।

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट के उपयोग से होने वाले फायदे (Oflox OZ Tablet Benefits in Hindi )

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का उपयोग कई रोगों में लाभ प्राप्त करने के लिये किया जाता है जो निम्न प्रकार हैं–

  • कान में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करने में।
  • दस्त होने पर।
  • जिआर्डियासिस (Giardiasis) की समस्या में।
  • ट्राइकोमोनिएसिस (Trichomoniasis) में
  • अमिबायसिस (Amoebiasis) की समस्या में।
  • यूरिन इन्फेक्शन होने पर।
  • स्किन इन्फेक्शन होने पर।
  • मसूड़ों से खून आने पर।
  • पेचिश की समस्या में।

और पढ़ें– बवासीर को जड़ से समाप्त करने वाली टॉपटेन दवायें

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट की सेवन विधि (Oflox OZ tablet Dosage in Hindi)

ओफ्लॉक्स ओजेड का उपयोग कई रोगों में राहत पाने के लिए किया जाता है हर रोग के लिए ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट की मात्रा और सेवन विधि अलग–अलग हो सकती है इसलिए इस दवा का सेवन डाक्टर के परमर्श पर ही करना चाहिए। ओफ्लॉक्स ओजेड का सेवन करने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर देख लेनी चाहिए।

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट से जुड़ी कुछ सावधानियां (Oflox OZ tablet Precautions in Hindi)

  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक का सवेन करना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से पहले लेबल को ध्यान पूर्वक पढ़े।
  • ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट को धूप में नहीं रखना चाहिए।
  • इस दवा को छोटे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
  • इस दवा का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट को 30°c से कम ताप पर स्टोर करना चाहिए।

और पढ़ें– चुकन्दर के फायदे और नुकसान

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट के उपयोग से होने वाले नुकसान (Oflox OZ tablet Side Effects in Hindi)

यदि ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट का सेवन सही तरह से न किया जाए तो कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता नहीं होती ये खुद ही ठीक हो जाते हैं। यदि साइड इफेक्ट ठीक न हों और लक्षण बिगड़ते दिखाई दे रहे हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट निम्न प्रकार है–

  • उल्टी आना।
  • चक्कर आना।
  • सिर दर्द होना
  • अनिद्रा
  • खुजली होना।
  • योनि में सूजन आना
  • डायरिया होना

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख को पढ़ कर आपने ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट के उपयोग फायदे और नुकसान के बारे में जाना होगा। ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट का उपयोग मुख्य रूप से बैक्टीरियल और परजीवी इन्फेक्शन को दूर में किया जाता है। इस लेख के माध्यम से ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट के बारे में सामान्य जानकारी दी गयी है। Oflox OZ tablet का सेवन डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए।

और पढ़ें– बवासीर को जड़ से समाप्त करने की दस सर्वश्रेष्ठ दवायें

Similar products

  • Ornof Tablets
  • Zenefox-OZ Tablets
  • Orni-O Tablets
  • Oflomac OZ Tablets
  • Oflotas-OZ Tablets

लोगों द्वारा पूछें जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

क्या गर्भवती महिलाएं ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का सेवन कर सकतीं है।

गर्भवती महिलाओं को ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट के उपयोग से नुकसान हो सकता है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

क्या ओफ्लॉक्स ओजेड टेबलेट का सेवन करना सुरक्षित है।

ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का सेवन डॉक्टर के अनुसार करना पूरी तरह सुरक्षित है।

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का सेवन करना सुरक्षित है।

स्तनपान कराने वाली महिलओं के लिए ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का सवेन करना सुरक्षित है इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

किस प्रकार के रोग से पीड़ित होने पर ओफ्लॉक्स ओ जेड टेबलेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

यदि आपको हृयद रोग, गुर्दे की बीमारी और पेट दर्द जैसी कोई भी समस्या है तो Oflox OZ tablet का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें–

यूनिएन्‍जाइम टेबलेट के फायदे और नुकसान

एम 2 टोन सीरप के फायदे और नुकसान

अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान

बवासीर के मस्सों को सुखाने की टॉपटेन दवायें  

Leave a Comment