वजन बढ़ाना चाहती है महिलायें तो रोजाना करें ये आठ सरल योग और व्यायाम | Eight Easy Work Out For Weight Gain

Eight Easy Work Out For Weight Gain : सदियों से महिलायें चाहती रही हैं कि वह सुन्‍दर और स्वस्थ दिखें जिसके लिए वह तमाम तरह के तरीकों, घरेलू उपायों, योग और तरह के तरह के व्यायाम करती रही हैं। ज्यादतर महिलाओं को पतला शरीर पसंद होता है लेकिन अत्यधिक दुबलेपन के कारण शरीर में भराव नहीं आ पाता है और अत्यधिक दुबलापन कई बीमारियों का भी जनक होता है। दुबलेपन के कारण महिलाओं की सुंदरता भी कम हो जाती है जिससे वह परेशान रहती हैं। दुबली–पतली महिलायें कुछ नये व सरल ढंग के व्यायाम करने से दुबलेपन से छुटकारा पा सकती हैं।

आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे – प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर की बॉडी दिखने में काफी पतली व सुडौल दिखाई देती है। अक्सर महिलायें इनकी तरह की ड्रेस और लुक को खुद पर ट्राई करती रहतीं हैं। यहाँ तक की कुछ महिलायें चाहती है कि वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस की तरह दिखें। दुबली– पतली महिलायें अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने से ऐसा कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी पोस्ट दिखाई देती रहती जिसमें बॉलीवुड की कई हसीनायें फिटनेस के लिए व्यायाम करती हुई नजर आती रहती हैं। इसमें से कुछ एक्ट्रेस डेली वर्कआउट करती है। जो महिलायें अपना वजन कम करना चाहती है तो उन्हें रोजाना व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से कई बीमारियां नहीं होती है। कुछ ऐसे व्यायाम भी है जिन्हें करने से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इन एक्सरसाइज को आप घर पर ही आसानी से कर सकती हैं। आइये आज इस लेख के माध्यम से आपको आठ ऐसे व्यायाम बताते हैं जिन्हे रोजाना करने से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।

वजन बढ़ाने के आठ मुख्य व्यायाम (Eight Easy Work Out For Weight Gain)

दुबले और पतलेपन को सही करने‚ शरीर को सुडौल और आकर्षक बनाने के लिये व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। ऐसे आठ व्यायाम काफी सही माने जाते हैं जिनको करने से शरीर में दुबनापन कम होता है और शरीर सुडौल‚ आकर्षक बनता है‚ जो निम्न प्रकार हैं–

  1. पुश अप्स (Push Ups)
  2. स्क्वाट्स (Squats)
  3. लंज एक्सरसाइज (Lunges)
  4. वज्रासन (Vajrasana)
  5. भुजंगासन (Cobra Pose)
  6. ब्रिज एक्सरसाइज (Bridge Pose)
  7. धनुरासन (Bow Pose)
  8. शवासन (Savasana)

और पढ़ें– बवासीर को जड़ से समाप्त करने की टॉपटेन दवायें

पुश अप्स (Push Ups)

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में काफी बदलाव दिखाई देना लगता है जैसे – चेस्ट, बाइसेप्स (ऊपरी बांह के सामने वाले भाग पर स्थित एक मांसपेशी होती है), शोल्डर व ग्लूटस (नितम्‍ब) की मांसपेशियों में धीरे-धीरे उभार आने लगता है। इसे रोजाना करने से बॉडी शेप में आने लगती है। वजन बढ़ाने के लिए पुश अप्स एक बेहतर एक्सरसाइज है।

पुश अप्स (Push Ups)

पशु अप्स करने की प्रयोग विधि –

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछायें फिर उस पर पेट के बल लेट जायें।
  • अपनी गर्दन को सीधा रखें और बाहों को कंधों से चौड़ा रखें।
  • जमीन पर दोनों पैरों के पंजे पास में होने चाहिए।
  • अपने हाथों के बल पर शरीर को ऊपर की ओर धीरे-धीरे उठायें।
  • अब अपनी हाथ की कोहनियों को मोड़ते हुये नीचे की ओर ले जायें।
  • फिर छाती को जमीन की ओर ले जायें।
  • धीरे-धीरे शरीर को ऊपर की ओर उठायें।
  • नीचे जाते समय पर सांस लें और ऊपर आते समय पर धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • इस एक्सरसाइज को 10 मिनट तक रोजाना करना चाहिए।

स्क्वाट्स (Squats)

वजन बढ़ाने के लिए स्क्वाट्स काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है। स्क्वाट्स को रोजाना करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इससे थाई व हिप्स में धीरे-धीरे भराव आने लगता है और बॉडी का शेप अच्छा हो जाता है। पतले हिप्स की महिलाओं को प्रतिदिन स्क्वाट्स एक्सरसाइज करनी चाहिए।

स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने की प्रयोग विधि –

  • सबसे पहले जमीन पर खड़ें हो जाये और अपने पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
  • कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • हाथों को सामने की ओर रखें।
  • हिप्स को हल्का पीछे की ओर पुश करें फिर बॉडी की नीचे की ओर ले जायें।
  • घुटने को पैर के अंगूठे से बाहर न जाने दें।
  • उसके बाद ऊपर आयें और फिर नीचे जायें।
  • इस बीच अपनी कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 मिनट तक करें।

और पढ़ें– आंवला के फायदे और नुकसान

लंज एक्सरसाइज (Lunges)

इस एक्सरसाइज को शरीर के निचले हिस्से के लिए किया जाता है। लंज एक्सरसाइज करने से हिप्स (नितम्‍ब) व थाई की मसल्स (मांसपेशियां) में वृद्धि होती है। बॉडी को सही शेप में लाने के लिए शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज जरूरी होती है। इससे शरीर में धीरे-धीरे भराव आता है।

लंज एक्सरसाइज (Lunges)

लंज एक्सरसाइज करने की प्रयोग विधि –

  • सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जायें, पेट को अंदर व कमर सीधी रखनी चाहिए।
  • दोनों पैरों को हिप्स (नितम्‍ब) की चौड़ाई पर और हाथों को नीचे की ओर सीधा रखें।
  • शरीर को नीचे तब तक झुकायें जब तक कि दाहिना पैरे से 90 डिग्री का कोण न बन जायें।
  • वापस से पुरानी अवस्था में आ जायें और दूसरे पैर से इस प्रक्रिया को दोहरायें।
  • रोजाना इस एक्सरसाइज को 10 मिनट तक करें।

वज्रासन (Vajrasana)

यदि आप सही तरीके से अपनी डाइट को फॉलो करती हैं लेकिन फिर भी आपका वजन नहीं बढ़ता है तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में वज्रासन को शमिल करना चाहिए। इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें एक सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस आसन को भोजन करने के बाद भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है और कोई साइट इफेक्टस नहीं होता है। इसे करने से भोजन जल्द ही पच जाता है।

वज्रासन (Vajrasana)

वज्रासन करने की प्रयोग विधि –

  • सबसे पहले जमीन पर मैट को बिछायें फिर दोनों पैरों के घुटने को मोड़कर पंजों के बल बैठ जायें।
  • पैरों के अंगूठे को एक दूसरे से मिलाकर रखें।
  • एक्सरसाइज करते समय कमर को सीधा रखना चाहिए।
  • अपने हाथों को जाघों के ऊपर रखें।
  • फिर लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें।
  • इस आसन में 5 से 10 मिनट तक बैठने की कोशिश करें।
  • इस एक्सरसाइज को रोजाना 10-15 मिनट करें।

और पढ़ें– एलोवेरा के फायदे और नुकसान

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन करने से कमर, कंधे, बाजुओं, पेट और छाती की मांसपेशियों को लचीला व मजबूत बनाया जा सकता है। इसे कोबरा पोज भी कहते है। प्रतिदिन इसका अभ्यास करने से बॉडी धीरे – धीरे सुडौल होना शुरू हो जाती है। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत होता है और भूख में वृद्धि होने लगती है। जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन करने की प्रयोग विधि-

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जायें।
  • दोनों पैरों को सीधा रखें और दोनों कोहनियां को शरीर के पास रखें, हाथों की हथेलियाँ जमीन पर होनी चाहिए।
  • अब अपनी हथेलियों के बल पर शरीर को उठायें।
  • गर्दन को ऊपर की ओर रखें और नीचे के हिस्से को बिल्कुल सीधा रखें।
  • आसन की इस अवस्था में शरीर को 30 सेकण्ड के लिए रोकें।
  • इस आसन को रोजाना 10 मिनट तक करें।

ब्रिज एक्सरसाइज (Bridge Pose)

वजन बढ़ाने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत ही उपयोगी है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट, कमर, हिप्स (नितम्‍ब) व जाघों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे ये मांसपेशियां मजबूत हो जाती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है।

ब्रिज एक्सरसाइज (Bridge Pose)

ब्रिज एक्सरसाइज करने की प्रयोग विधि –

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जायें।
  • दोनों पैरों के घुटने को मोड़ लें और अब हाथों को कूल्हों के पास रखें।
  • सांस लेते हुये हिप्स और लोअर बैक को ऊपर की ओर उठायें।
  • एक्सरसाइज करने पर हिप्स व पेट को ढ़ीला न छोड़े।
  • कुछ समय के लिए इस अवस्था में रूके और सांस छोड़ते हुये वापस आ जायें।
  • रोजाना इस एक्सरसाइज को 10 मिनट के लिए करें।

और पढ़ें– बवासीर को जड़ से खत्म करने की आयुर्वेदिक दवा

धनुरासन (Bow Pose)

इस एक्सरसाइज को करने से सिर व पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता हैं जिससे शरीर मजबूत और लचीला हो जाता है। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है जिससे खाया-पिया आपके शरीर में लगने लगता है और शरीर में बदलाव होना शुरू हो जाता है।

धनुरासन (Bow Pose)

धनुरासन करने की प्रयोग विधि –

  • जमीन पर मैट बिछायें फिर उस पर पेट के बल लेट जायें।
  • ठोड़ी को जमीन के पास रखें और आंखों को सामने की ओर रखें।
  • अब दोनों हाथों को जाघों के पास रखें।
  • दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ते हुये ऊपर की ओर लायें और हाथों से टखनों को पकड़ लें।
  • सांस लेते हुयें छाती और पैरों को ऊपर की ओर उठायें।
  • इस अवस्था में थोड़ी देर तक रूकें फिर आसन से बाहर आ जायें।
  • 5-10 मिनट के लिए प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।

शवासन (Savasana)

एक्सरसाइज करने के बाद 5-10 मिनट के लिए शवासन अवश्य करना चाहिए। इसे करने से शरीर की थकान व मन की चिन्तायें दूर हो जाती है। शवासन करते समय शरीर बिल्कुल भी हिलाना-डुलना नहीं चाहिए। अपना पूरा ध्यान सांसों पर ही केन्द्रित रखें।

शवासन (Savasana)

शवासन एक्सरसाइज करने का महत्व–

  • प्रतिदिन एक्सरसाइज करने से व्यक्ति की मांसपेशियां मजबूत हो जाती है।
  • एक्सरसाइज करने से पाचन शक्ति मजबूत और व्यक्ति को भूख लगने लगती है।
  • एक्सरसाइज करने से कई बीमारियां दूर हो जाती है।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से तनाव दूर हो जाता है।

दुबली – पतली महिलाओं को इन आठ एक्सरसाइजों को जरूर शुरू कर देना चाहिये। इनको करने से धीरे-धीरे शरीर में बदलाव होना और वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और इससे बॉडी भी शेप में आ जाती है। पूरे दिन शरीर में उर्जा का संचार बना रहता है और चेहरे पर निखार भी आने लगता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं तो अपनी दिनचर्या में इन एक्सरसाइज को शमिल करें जिससे आपका वजन बढ़ने लगेगा। व्यायाम के साथ ही अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें–

अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान 

बवासीर की दस सर्वोत्तम दवायें

अनवांटेड 72 टेबलेट के फायदे एवं नुकसान

मेडीकर शैम्पू के उपयोग

Leave a Comment