पेट दर्द के घरेलू उपचार | Stomach Pain Home Remedies in Hindi

Stomach Pain Home Remedies in Hindi : वर्तमान समय में पेट दर्द होना एक आम बीमारी हो गई है। क्योंकि हमारी जीवनशैली इतनी व्यस्त हो गई है, जिसके कारण हम अपना ठीक प्रकार से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। पेट दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गैस, सीने में जलन, कब्ज, अपच, पेट में सूजन, उल्टी या दस्त आदि। इसके अलावा पेट दर्द होना कुछ गंभीर बीमारियो का संकेत भी हो सकता है, जैसे गुर्दे की पथरी, मूत्र का संक्रमण, अल्सर आदि।

Table of Contents

जब भी हमारे पेट में दर्द होता है तब हमारा मन बहुत ही विचलित रहता है जिसके कारण हमारा किसी काम मे मन नहीं लगता है और हम पेट दर्द से आराम पाने के लिये तरह– तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं जो कि हमारे सेहत के लिये ठीक नहीं है। इसलिये आज हम आपको इस लेख में कुछ घरेलू उपायों के बारे में बतायेगें जिनकी मदद से आप पेट दर्द में जल्द राहत पा सकते हैं।

पेट दर्द क्या है | What is Stomach pain in Hindi

पेट में वात दोष के परिवर्तन के कारण पेट में सुई या कील चुभोन जैसी अनुभूति होती है। जिसे पेट दर्द करते हैं। व्यक्ति को पेट दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में हम आपको पेट दर्द के कारण (Stomach Pain Cause in Hindi) में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

पेट दर्द के कारण | Stomuch Pain Cause in Hindi

पेट दर्द होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जैसे–

  • खान पान के कारण पेट दर्द।
  • बीमारी के कारण पेट दर्द।
  • खान पान के कारण पेट दर्द।
  • अधिक जंक फूड का सेवन करने से।
  • ज्यादा तला भुना या मिर्च मसाले वाला भोजन खाने से।
  • अधिक मात्रा में भोजन करने से।
  • भोजन करने के बाद तेज दौड़ने से।
  • आहार में ज्यादा अंकुरित दालों का प्रयोग करने से।
  • रात का बचा हुआ भोजन का सेवन करने से।
  • अधिक मात्रा में पानी पीने से।
  • जीवनशैली में परिवर्तन के कारण
  • समय पर भोजन न खाना।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना।
  • गुर्दे की पथरी के कारण।
  • पेट में कब्ज होने की वजह से।
  • एसिडिटी की समस्या होने पर।
  • अल्सर की बीमारी के कारण।
  • मूत्र संक्रमण के कारण।
  • अपेंडिसाइटिस की बीमारी के कारण।

पेट में दर्द होने के लक्षण | Stomach Pain Symptoms in Hindi

  • पेट में जलन जैसी महसूस होना।
  • पेट में गुड़गुड़ाहट होना।
  • धीरे–धीरे या रूक– रूक कर पेट दर्द होना।
  • उल्टी या जी मिचलाने जैसा लगना।
  • पेट में भारीपन महसूस होना।
  • भोजन का सेवन न करने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होना।
  • पेट में सुई जैसी चुभने की अनुभूति होना।
  • पेशाब करते समय पेट दर्द लगना।

और पढ़ें– बवासीर को जड़ से समाप्त करने की टॉपटेन दवायें

पेट दर्द के घरेलू उपचार | Stomach Pain Home Remedies in Hindi

हमारे किचिन में कई ऐसे मसाले उपलब्ध रहते हैं जिनसे सामान्य पेट दर्द को दूर किया जा सकता है। मसालों के द्वारा पेट दर्द को दूर करने के कई घरेलू उपचार सदियों से आजमाये जाते रहे हैं और उन घरेलू उपचारों से सामान्य पेट दर्द में राहत भी मिलती है‚ कुछ घरेलू उपचार निम्नानुसार है–‚

सौंफ के उपयोग से पायें पेट दर्द में आराम | Stomach Pain Home Remedies by Saunf

पेट में अपच की समस्या के कारण होने वाले पेट दर्द से राहत पाने के लिये सौंफ के बीज काफी फायदेमंद है। इसमें पेट के दर्द को दूर करने के गुण मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से पेट दर्द में इसका सेवन करने से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा सौंफ पेट की सूजन और गैस की समस्या को दूर करने में भी मददगार है।

सेवन विधि :

सौंफ का सेवन करने के लिये सबसे पहले एक गिलास पानी लें और इसमें दो चम्मच सौंफ के बीजों को डालें अब इस मिश्रण को गैस पर 10 से 15 मिनट के लिये उबालें, जब यह अच्छी तरह से उबल जायें तब इस पानी को गिलास में छान लें और जब यह पानी सामान्य हो जायें तब इसका सेवन करें। इसके उपयोग से कुछ ही देर में आपको अपच की समस्या के कारण होने वाले पेट दर्द में राहत मिल जायेगी।

हींग के सेवन से करे पेट दर्द ठीक | Stomach Pain Home Remedies by Heeng

पेट दर्द से राहत पाने के लिये हींग काफी उपयोगी एवं लाभप्रद है। यदि आपका गैस या अपच के कारण पेट हो रहा है तो आपको हींग के पानी का उपयोग करना चाहिए। यह पेट दर्द से आराम पाने का काफी अच्छा घरेलू उपाय है।

सेवन विधि :

हींग के पानी का सेवन करने के लिये एक गिलास पानी को गैस पर उबलने रख दें अब इसमें एक आधा चम्‍मच हींग डालकर कुछ देर पानी को उबलने दें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाये तब गिलास में इस पानी को कर लें और इसका दिन में दो से तीन बार सेवन करें। स्वाद के लिये आप इस पानी में काले नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीना की मदद से पायें पेट दर्द में राहत | Stomach Pain Home Remedies by Podina

पुदीना पेट में बनने वाली गैस को ठीक करने में बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में कारागर है।

सेवन विधि :

पुदीना का सेवन करने के लिये सबसे पहले पुदीना की 15–20 पत्तियों को तोड़ लें अब इन पत्तियों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें जब तक कि पानी का कलर न बदल जायें, जब पानी का कलर बदलने लगे तब गैस को बन्द कर दें और इसे गिलास में छलनी की सहायता से छान लें। जब यह सामान्य हो जायें तब आप इसका सेवन करें। गैस की समस्या से राहत पाने के लिये इस मिश्रण को कम से कम दिन में 2 से 3 बार अवश्य पियें।

लहसुन दिलायें पेट दर्द से आराम | Stomach Pain Home Remedies by Lahesun

लहसुन गैस की समस्या से राहत पाने का बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है। यदि आप इसका प्रतिदिन कच्‍चे लहसुन की एक या दो पुती सुबह खाली पेट सेवन करते हैं तो यह गैस की समस्या को दूर करने का सबसे अचूक इलाज है। इसकी मदद से कुछ ही दिनों में आपके पेट में गैस बनने की समस्या ठीक हो जायेगी।

गर्म पानी की बोतल से पायें पेट दर्द में राहत | Stomach Pain Home Remedies by Garam Pani ki Bottle

पेट दर्द से राहत पाने के लिये गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई करना भी एक अच्छा एवं उपयोगी घरेलू इलाज है। इसकी मदद से आप काफी हद तक पेट दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके उपयोग के लिये आप गर्म पानी की बोतल की जगह हीटींग पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही की सहायता से करे पेट दर्द दूर | Stomach Pain Home Remedies by Curd

अपच के कारण होने वाले पेट दर्द को दूर करने के लिये दही काफी फायदेमंद है। दही केवल पेट दर्द को ही ठीक नहीं करता है बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेवन विधि :

दही से पेट दर्द को ठीक करने के लिये प्रतिदिन सुबह के भोजन के साथ एक कटोरी दही में काला नमक डालकर सेवन करना चाहिए।

पेट दर्द को दूर करे सेब का सिरका | Stomach Pain Home Remedies by Apple vinegar

सेब के सिरके में एंटीबायोटिक गुण पाये जाते हैं। जो पेट में गैस को बनने से रोकते हैं और गैस के कारण होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में सहायता करते हैं।

सेवन विधि :

सेब के सिरके का सेवन करने के लिये सबसे पहले एक कप पानी लें अब इसमें सेब के सिरके को डालें इसके अलावा इसमें शहद को भी मिलायें, उसके बाद इस मिश्रण को हर एक घण्टे या आधे घण्टे बाद पियें, इसके सेवन से कुछ ही देर में पेट दर्द से आराम मिल जायेगा।

अदरक से करे पेट दर्द ठीक | Stomach Pain Home Remedies by Ginger

अदरक की सहायता से भी आप पेट दर्द में काफी राहत पा सकते हैं। अदरक में दर्द को कम करने के गुण पाये जाते हैं, जिसके कारण पेट दर्द में इसका सेवन करने से काफी आराम मिलता है।

सेवन विधि :

इसके प्रयोग के लिये आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं।

मेथी दाना पेट दर्द को दूर करने में फायदेमंद | Stomach Pain Home Remedies by Methi

अचानक हुये पेट दर्द को दूर करने के लिये मेथी दाना काफी लाभदायक है। मेथी दाने का सेवन करने के लिये सबसे पहले मेथी के दानों को तवे पर भून लें, जब यह भुन जायें तब इन्हें दरदरा पीसकर चूर्ण बना लें, इसके बाद इस चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करें, इससे पेट दर्द में बहुत राहत मिलेगी।

अजवाइन दिलायें पेट दर्द से राहत | Stomach Pain Home Remedies by Ajvain

पेट दर्द को दूर करने का अजवाइन एक प्रभावी तरीका है। जब कभी भी आपको गैस या अपच के कारण पेट दर्द हो रहा हो, तब आपको अजवाइन का सेवन करना चाहिए। यह पेट दर्द को ठीक करने में काफी उपयोगी है।

सेवन विधि :

इसका सेवन करने के लिये 15 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में काला नमक डालकर लगभण 10 से 15 मिनट के लिये गैस पर उबालें, जब यह अच्छी तरह से उबल जायें तब इसे गिलास में छान लें, जब यह पानी गर्म से सामान्य हो जाये तब इसका आप सेवन करें।

और पढ़ें– कब्ज के कारण और घरेलू उपचार

पेट दर्द होने पर किस प्रकार का भोजन करना चाहिए

पेट दर्द होने पर हल्का एवं सामान्य आहार का सेवन करना चाहिए। जैसे–

  • मूंग दाल की खिचड़ी को लेना चाहिए।
  • दलिया का सेवन करना चाहिए, यह हल्का होता है, जिसके कारण इसका जल्दी पाचन हो जाता है।
  • पेट दर्द होने पर पपीता खाना चाहिए। यह पाचन क्रिया के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है।
  • इसके अलावा भोजन के साथ दही में काला नमक डालकर खाना चाहिए।

पेट दर्द में किन चीजों से परहेज करना चाहिए

  • पेट दर्द होने पर खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे– नींबू, अचार, अनानास आदि।
  • चाय, कॉफी और दूध को नहीं पीना चाहिए।
  • अधिक तली भुनी एवं मिर्च मसाले वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए।
  • ठोस आहार जैसे– बेसन से बनी चीजें, गेंहूं के आटे से बनी रोटी, अरहर की दाल, आदि नहीं खाना चाहिए।
  • जीवनशैली में बदलाव करके पायें पेट दर्द से छुटकारा
  • प्रतिदिन सादा भोजन का सेवन करना चाहिए, अधिक तैलीय एवं वसा युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • कॉफी और चाय का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मल को अधिक देर तक रोक कर नहीं रखना चाहिए, इससे पेट में कब्ज होने की समस्या हो जाती है।
  • रात को कम एवं सादा भोजन का सेवन करना चाहिए, जैसे– लौकी, तोरई, दाल, आदि।
  • प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहिए।
  • रोजान दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमने इस लेख में पेट दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारें जाना है। इसके अलावा पेट दर्द से सम्बंधित और भी जानकारियों को विस्तार पूर्वक जाना है। आप हमारे लेख में दिये गये घरेलू उपायों की मदद से काफी हद तक पेट दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके साथ– साथ जीवनशैली में परिवर्तन करके और योग को अपना कर भी आप पेट दर्द से आराम पा सकते हैं।

और पढ़ें– खूनी और बादी बवासीर की सर्वोत्तम दवा

Frequently Asked Questions (FAQs)

पेट दर्द से तुरंत राहत के लिए क्या करें?

पेट दर्द से राहत पाने के लिये आप निम्न घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं जैसे– मेथी दाना, सौंफ, दही, अदरक आदि।

पांच मिनट में पेट दर्द सही करने का घरेलू उपाय क्या है?

इसके लिये आप गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेट दुखने का कारण क्या है?

पेट दुखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक समय तक एक ही जगह पर बैठना, समय पर खाना न खाना, चाय कॉफी का अधिक सेवन करना, अधिक मिर्च मसाले वाले भोजन का सेवन करना आदि। इसके अलावा कोई पेट सम्बंधित बीमारी भी हो सकती है, जैसे अल्सर, गुर्दे की पथरी, मूत्र का संक्रमण आदि।

5 मिनट में गैस से छुटकारा कैसे पाएं?

5 मिनट में गैस से आराम पाने के लिये आपको तुलसी के पत्तों का उपयोग करना चाहिए। इसके उपयोग के लिये तुलसी के चार से पांच पत्तों को लेकर एक कप पानी में डालकर कुछ देर गैस पर उबालें। जब यह ठीक प्रकार से उबल जाये तब इसका सेवन करें। इससे आपको कुछ देर में ही पेट दर्द से आराम मिल जायेगा।

ये भी पढ़ें–

घेंघा (गलगंड) रोग के घरेलू उपचार

घुटनों में दर्द के घरेलू उपचार

Leave a Comment